करिश्मा कपूर के बच्चों को सता रही पिता संजय कपूर की याद, निधन के बाद कुछ इस अंदाज में मनाया 'Dad' का बर्थडे

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Oct, 2025 05:33 PM

karisma kapoor s children celebrate dad sunjay kapur birthday after his death

​​​​​​​बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का इसी साल जून में निधन हो गया था। उन्हें पोलो खेलते समय हार्ट अटैक आया था, जिससे उनकी जान चली गई थी। संजय की मौत के बाद उनकी संपत्ति को लेकर काफी विवाद हो रहा है। वहीं, इन सबके बीच करिश्मा...

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का इसी साल जून में निधन हो गया था। उन्हें पोलो खेलते समय हार्ट अटैक आया था, जिससे उनकी जान चली गई थी। संजय की मौत के बाद उनकी संपत्ति को लेकर काफी विवाद हो रहा है। वहीं, इन सबके बीच करिश्मा के बच्चों को अपने पिता की काफी कमी खल रही है। उन्होंने पिता के मौत के बाद हाल ही में उनका पहला बर्थडे भी मनाया, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है।

 

15 अक्टूबर को संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने उनके जन्मदिन पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में संजय कपूर के कई पुराने पलों की झलकियां थीं, जिसमें परिवार संग बिताए गए लम्हे, उनके बच्चे और कुछ निजी यादें शामिल थी। वीडियो में करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान भी नजर आए।


प्रिया के पोस्ट के बाद, करिश्मा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने एक साधारण केक की तस्वीर शेयर की, जिस पर बच्चों ने लिखा था- “Happy Birthday Dad” केक पर सिर्फ एक सिंगल मोमबत्ती लगी थी, जो बच्चों की सादगी और भावनाओं को दर्शा रही थी।

PunjabKesari

 

पोस्ट देखने के बाद लोगों की आंखें नम हो गईं। सभी ने महसूस किया कि बच्चे अपने पिता को कितनी गहराई से याद कर रहे हैं।

PunjabKesari


करिश्मा की बहन करीना कपूर खान ने भी पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा- “समायरा और कियान, पापा हमेशा तुम्हारी रक्षा करेंगे।” 

करिश्मा कपूर के बच्चों का कोर्ट केस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय कपूर की मौत के बाद उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर परिवार में विवाद शुरू हो गया। करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे — समायरा कपूर और कियान राज कपूर, ने कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। इस याचिका में उन्होंने अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव कपूर पर पिता की वसीयत में फेरबदल और धन की हेराफेरी के आरोप लगाए हैं। बच्चों का कहना है कि उनके पिता संजय कपूर ऐसा कोई बदलाव अपनी वसीयत में कभी नहीं करते। उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि वसीयत की जांच स्वतंत्र विशेषज्ञों से कराई जाए ताकि असलियत सामने आ सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!